Breaking

ग्वालियर में करवा चौथ पर पति ने की पत्नी की हत्या, सिर पर किए कई वार; थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक महिला की उसके पति द्वारा कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को त्यागी नगर इलाके में आनंद श्रीवास्तव पर अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर कई वार कर उसकी जान लेने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बेटे ने पुलिस को बताई पूरी घटना

दंपति के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने खुद उसे मां की हत्या करने की बात बताई थी। इसके बाद परिवार के लोग मधु को देखने पहुंचे। बच्चे के मुताबिक, उसकी मां कंबल के नीचे पड़ी थीं। कंबल हटाने पर उनके सिर पर चोट और खून बहता दिखाई दिया।

करवा चौथ पर काम करने से किया था इनकार

बेटे ने बताया कि घटना वाले दिन मधु ने आनंद से कहा था कि करवा चौथ होने के कारण वह घर का काम नहीं करेंगी। इसके बाद वह सोने चली गईं। बच्चे के अनुसार, वह उस दौरान घर पर था और बाद में मोबाइल चलाने तथा दोस्त के साथ खेलने में व्यस्त हो गया था।

रिश्तेदारों और घरेलू बातों पर होता था विवाद

बेटे के मुताबिक, माता-पिता के बीच अक्सर घरेलू मामलों को लेकर झगड़े होते थे। आनंद का आरोप रहता था कि मधु अपने पति के बजाय मायके वालों का पक्ष लेती थीं। वह पत्नी के रिश्तेदारों को अपना दुश्मन समझता था।

हत्या से एक दिन पहले भी दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

2010 में हुई थी लव मैरिज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आनंद और मधु ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया था। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या की असली वजह और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस मामले में और जानकारी दे सकती है।

ये भी पढ़े: बिजनौर में ‘संदीप’ बनकर युवती के साथ 7 साल रहा सलमान, 3 बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला पहचान का राज

Tanisha Verma

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

50 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago