Delhi building collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को गिरी इमारत हादसे में सात लोगों की मौत के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे इमारत के मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर हादसे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने भी साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार समेत चार इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में साउथ जोन के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं। रविवार को लड़कों के हॉस्टल वाली कई दशक पुरानी पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद यह कार्रवाई की गई। MCD के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने कमिश्नर के निर्देश पर DMC सर्विस (कंट्रोल एंड अपील) रेगुलेशन, 1959 के तहत सस्पेंशन के आदेश जारी किए।
आदेशों के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है और उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता मिलेगा। वहीं, PG मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। हादसे में दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही जैसे आरोप लगाए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है।
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…