Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए भेजी गई इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिला है, जिसके बाद वहां डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। वहीं, पंजाब के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है।
धमकी भरे ईमेल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में 30 सितंबर को मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालयों में धमाके करने की धमकी दी गई है। इसके अलावा पंचकूला के एक स्कूल में भी धमाके की बात लिखी गई है। ईमेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने जैसी धमकी भी दी गई है। धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मेल की जांच की जा रही है।
फिरोजपुर के एक सरकारी स्कूल को भी अज्ञात ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संदेश मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ये धमकियां ऐसे समय सामने आई हैं, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 दिसंबर को पंजाब के दौरे पर रहने वाले हैं।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…