Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्ची नैना की मौत हो गई। आरोप है कि मृत गोवंश को दफनाने के बाद लौट रही नगर पालिका की JCB को चालक ने नशे की हालत में लापरवाही से तेज रफ्तार में पीछे किया, जिसकी चपेट में बच्ची आ गई। घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आदर्श नगर जोगीपुरा की है।
हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। नगर पालिका की JCB मृत गोवंश को दफनाने पहुंची थी। काम खत्म होने के बाद चालक ने वाहन पीछे किया, तभी पास खड़ी नैना उसकी चपेट में आ गई। JCB का पंजा उसके पेट में घुस गया और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
नैना के दादा विष्णु के मुताबिक, उनके बेटे बबलू की गाय की मौत हुई थी। बबलू उस समय अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज गए थे। परिवार ने स्थानीय सभासद के जरिए नगर पालिका को सूचना दी थी। घर के पास खाली जमीन में गाय को दफनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। इसे देखने के लिए वहां कई बच्चे और ग्रामीण मौजूद थे।
हादसे के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर बबलू अलीगढ़ से लौटे और बेटी का शव देखकर बेसुध हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़े: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, दो मिनीबस टैक्सियों की टक्कर में 21 की मौत
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…