Thursday, Sep 24

होम = दुनिया = दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, दो मिनीबस टैक्सियों की टक्कर में 21 की मौत

दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, दो मिनीबस टैक्सियों की टक्कर में 21 की मौत

by | Sep 14, 2026 | दुनिया

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा केप टाउन से करीब 380 किलोमीटर पूर्व प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गामका के बीच N1 हाईवे पर हुआ।

दो मिनीबस की आमने-सामने टक्कर

रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दो मिनीबस टैक्सियां आमने-सामने टकरा गईं। वेस्टर्न केप मोबिलिटी डिपार्टमेंट ने बताया कि इसके बाद एक SUV भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ी। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद N1 हाईवे बंद कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी हो चुके हैं घातक हादसे

दक्षिण अफ्रीका में मिनीबस टैक्सियां सार्वजनिक परिवहन का अहम साधन हैं, लेकिन वे अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाओं में शामिल रहती हैं। जनवरी में ऐसी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 14 बच्चे शामिल थे।

ये भी पढ़े: मियामी से आया यात्री, बैग में छिपाकर लाया मगरमच्छ का सिर; एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप