Health Tips
Health Tips: जहां अधिकतर लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, वहीं कुछ लोग दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। कम वजन होना शरीर की कमजोरी, कमज़ोर इम्यूनिटी और थकान का संकेत हो सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, यदि आपका बीएमआई (BMI) 18.5 से कम है, तो यह अंडरवेट में आता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर आप स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है संतुलित आहार। आपकी थाली में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट का सही मिश्रण होना चाहिए। दूध, घी, पनीर, अंडा, चिकन, दालें, मूंगफली, केला और ड्राई फ्रूट्स जैसे खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें।
बहुत से लोग सोचते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती, लेकिन असल में स्ट्रेंथ को मजबूत बनाती है और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करती है। जिम में हल्के वजन उठाना, पुश-अप्स जैसे व्यायाम काफी लाभदायक होते हैं और हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरुरी हैं। अच्छी नींद से शरीर अच्छा रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसके अलावा, तनाव से दूर रहना भी वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़े: Health Tips: कब्ज और आंतों की सूजन का आयुर्वेदिक इलाज, आचार्य बालकृष्ण ने बताया चमत्कारी पत्ते..
डायटीशियन का मानना है कि वजन बढ़ाने के लिए जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। कोई भी तरीका जो बहुत तेज़ी से वजन बढ़ाए, वह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। धीरे-धीरे वजन बढ़ाना ही बेहतर है।
अगर आप कमजोर हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो प्राकृतिक और पोषक तरीकों को अपनाएं। नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और व्यायाम से कुछ ही हफ्तों में सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…