उत्तराखंड

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Uttarkashi dharali cloud busrt : उत्तराखंड के धराली गांव में मंगलवार दोपहर अचानक बादल फटने से भारी तबाही मच गई. जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. खीर गंगा नदी का जलस्तर उफान पर आ गया जिससे धराली बाजार और आसपास के क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार,इस घटना में 60 लोगों के लापता होने की खबर है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

बादल फटने से मलबे का सैलाब

धराली गांव में बादल फटते ही पहाड़ से भारी मलबा और पानी सैलाब बनकर नीचे आ गया. इसके चलते धराली बाजार में पानी और मलबे का गहरा असर पड़ा, और सड़कें, घर, दुकानें बह गईं. हादसे के समय लोग अपने-अपने घरों में थे, जिससे चीख-पुकार मच गई. राहत एवं बचाव कार्यों में देरी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

कई लोग दबे होने की आशंका

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने कहा कि बादल फटने से मलबा और पानी के बहाव के कारण कुछ लोग दबे हो सकते हैं. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्यों के लिए सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी भेजी गई हैं. घटनास्थल पर राहत कार्य तेज़ी से चल रहा है और कई स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

सरकार ने उच्च स्तरीय टीम गठित की

उत्तरकाशी जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने आपदा पर काबू पाने के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. घटनास्थल पर स्थिति की गंभीरता बनी हुई है और राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

21 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

49 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

1 hour ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago