Himanshi Khurana Murder Toronto: कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और हिमांशी एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच अंतरंग संबंध थे। गफूरी को 7 अगस्त को टोरंटो एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है।
टोरंटो पुलिस की फ्यूजिटिव स्क्वाड और होमिसाइड एंड मिसिंग पर्सन्स यूनिट ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आरोपी को कनाडा वापस लाने की कार्रवाई की। पुलिस ने यह नहीं बताया कि हत्या के बाद गफूरी किस देश भाग गया था। घटना के बाद उसके खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
19 दिसंबर को पुलिस को एक लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सूचना मिली थी। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे एक घर से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौत को हत्या माना और जांच होमिसाइड यूनिट को सौंप दी। दो दिन बाद महिला की पहचान हिमांशी खुराना के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने गफूरी को मुख्य संदिग्ध बनाया। टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हिमांशी को भारतीय नागरिक बताते हुए हत्या पर दुख जताया था। परिवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर हर संभव मदद देने की बात भी कही गई थी।
पिछले महीने टोरंटो में 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या का मामला भी सामने आया था। उनकी राष्ट्रीयता की पुलिस ने पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्हें भारतीय मूल का बताया गया। इस मामले में ब्रैम्पटन निवासी 37 वर्षीय शरनजीत सिंह गिरफ्तार हुआ था। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को सुबह करीब 7:23 बजे हम्बरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड के चौराहे पर सिंह ने नवनीत को गोली मारी। उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर और अंडरटेकिंग की शर्तों का पालन न करने का आरोप है। फर्स्ट-डिग्री मर्डर में अगर अभियोजन पक्ष पूर्व नियोजित हत्या और इरादे को साबित कर देता है तो दोषी को बिना पैरोल के उम्रकैद की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़े: मो़जतबा खामेनेई की सेहत पर उठे सवालों के बीच ईरान ने जारी किया वीडियो
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…