Breaking

हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम आया सामने; CM बनते ही हिमंता रख सकते हैं अगले 100 दिनों का प्लान

Himanta Biswa Sarma Take Oath on Tuesday: असम में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार (12 मई) को एक बार फिर पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके साथ छोटा मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है। इस बार सीएम के साथ 3 मंत्री और सहयोगी दलों से 1-1 मंत्री के शामिल होने की संभावना है, जिससे समारोह पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

PM मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह

गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं, जहां मुख्यमंत्री हिमंता एक बार फिर पद की शपथ लेंगे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

राज्यपाल दिलाएंगे हिमंता को सीएम की शपथ

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद अचार्य ने रविवार को हिमंता सरमा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। वे मंगलवार सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान हिमंता के साथ नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों के भी शपथ लेने की संभावना है, जिसमें गठबंधन सहयोगियों को भी जगह मिल सकती है। शपथ के बाद सरकार की पहले 100 दिनों की प्राथमिकताओं की रूपरेखा भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

चुनाव में 82 सीटें जीती है बीजेपी

असम में एनडीए गठबंधन, जिसमें असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं, ने विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटें हासिल कीं। बीजेपी ने अकेले 82 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, जबकि AGP और BPF को 10-10 सीटें मिलीं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

29 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago