Breaking

शुभेंदु सरकार में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, जानिए दिलीप घोष से लेकर अग्निमित्रा तक को मिल सकता है कौन सा मंत्रालय

West Bengal Govt Portfolio Distribution: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद अब संभावित मंत्रालय बंटवारे को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशु संसाधन विभाग दिया गया है, जबकि अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सामने आई इस संभावित सूची ने बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

कैबिनटे की पहली बैठक में लिए गए हैं अहम फैसले

पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को 45 दिनों के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही राज्य में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को तुरंत लागू करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा सभी नए आपराधिक मामले अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज होंगे। पिछली सरकार की लाभार्थी योजनाओं को जारी रखने और सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा 5 साल बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। इन फैसलों को नई सरकार के तेज प्रशासनिक एजेंडे के रूप में देखा जा रहा है।

बीएसएफ को मिली जमीन की मंजूरी

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने कहा कि मंत्रिमंडल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को जमीन देने को मंजूरी दी है और प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने जनगणना से जुड़े केंद्रीय गृह मंत्रालय के 16 जून 2025 के परिपत्र की अनदेखी की थी।

Sunil Gupta

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

4 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago