akhilesh singh congress
पटना। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार देर रात तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। अखिलेश सिंह ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो नहीं कौन सीएम बनेगा?
मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कह रहे हैं कि बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। वहीं सीडब्ल्यूसी सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह अपनी पार्टी की बातों से हटकर अलग बयानबाजी कर रहे हैं।
देर रात मीटिंग के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि राजनीति में मीटिंग होती रहती है। ये सब सामाजिक सरोकार का काम है, जो चलता रहता है। सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है। महागठबंधन में सब ठीक है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार को छोटा राज्य बताया है। इस पर सत्ताधारी पार्टी उन पर निशाना साध रही है। इसके जवाब में अखिलेश सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की बातों से ये लोग आहत हैं। इन्हें उनकी बातें चुभती है।
संविधान की प्रस्तावना से इन शब्दों को हटाने की मांग, RSS ने किया बहस की अपील
भारत को लेकर अमेरिका ने दिए शुभ संकेत, ट्रंप का ऐलान-जल्द करूंगा बहुत बड़ी डील
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…