Categories: Others

यूपी में देवर के खातिर बन गई कातिल, अपने ही पति को ऐसे दी खौफनाक मौत

Uttar Pradesh News : सोनम के पति की हत्या के मामले के बाद देश के अलग अलग शहरों में पति को मारने के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। बॉयफ्रेंड का इश्क इनके इन शादीशुदा महिलाओं के सिर इस कदर चढ़ गया है कि पति तो छोड़ो बच्चों तक को मार दे रही हैं। ऐसी ही एक मामला अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है। जिसमें प्रेमी देवर के खातिर उसके साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि दोनों के शादी होने से पहले से अवैध संबंध थे। पति को जब इस बात का पता लगा तो उसने इसका विरोध किया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर देवर के साथ मिलकर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया।  

देवर के प्यार में रच डाली हत्या की वारदात

दरअसल, ऋषि और ललिता की अरेंज मैरिज हुई थी। लेकिन ललिता के देवर नीरेश के साथ संबंध थे। पति को दोनों की करतूत का पता लग गया था तभी से दंपति के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच दोनों ने मिलकर ऋषि को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस का अनुसार, 17 जून की रात आरोपी नीरेश ऋषि को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और अगले दिन सुबह उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी ललिता और आरोपी नीरेश को गिरफ्तार कर लिया है।जांच के बाद सामने आया है कि मृतक की पत्नी से आरोपी नीरेश के अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन ललिता आरोपी के घर भी गई थी।

24 घंटे आरोपियों को भेजा जेल

एसपी ग्रामीण ने बताया कि तीनों टीमों ने बेहतरीन काम करते हुए 24 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी जो रिश्ते में देवर भी है, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों की वजह से हुआ है। ये घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब प्यार अंधा हो जाए और रिश्ते गिर जाएं, तो नतीजा सिर्फ बर्बादी होता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago