nitish kumar
पटना। बिहार में चुनावी साल में नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश ने राज्य की विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगों को मिलने वाले मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की है। सीएम नीतीश ये यह निर्णय प्रधानमंत्री के सीवान दौरे के एक दिन बाद लिया है, जहां उन्होंने 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।
नीतीश कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।
मालूम हो कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहल राजद जनता से बड़े-बड़े लुभावने वादे कर रही है। तेजस्वी ने कहा था कि अगर वो सत्ता में आये तो पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 कर देंगे। अब NDA ने इसे बढ़ाकर 1100 कर दिया है। नीतीश के इस कदम की सब तारीफ कर रहे हैं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…