Categories: देश

Operation Sindhu: मौत के मुंह से फिर अपनों को लेकर आए मोदी, कश्मीरियों ने जमीन पर टेके माथे

Operation Sindhu: ईरान और इजरायल में चल रहे संघर्ष के बीच भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीय छात्रों को वहां से लेकर आ रही है। शुक्रवार देर रात 290 लोग भारत लौटे। इनमें ज्यादातर कश्मीरी छात्र थे। इसके अलावा कुछ लोग दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के रहने वाले थे। वतन वापसी पर लोग भावुक दिखे।

मोदी सरकार को कहा शुक्रिया

ईरान से दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। कुछ लोगों की आंखों से आंसू गिरने लगे। कुछ लोग जमीन पर माथा टेककर शुक्रिया अदा कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि हमें यहां आकर सुकून मिल रहा है। अपनी भारत मां का हम सजदा करते हैं। भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की है। हम भारत से प्यार करते हैं। हमें ईरान में कोई समस्या नहीं हुई क्योंकि हमारा दूतावास हमारे साथ था।

ईरान ने खोला एयरस्पेस

विदेश मंत्रालय का कहना है कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 517 भारतीय नागरिक देश लौट चुके हैं। शुक्रवार देर रात दो जत्थे में 407 छात्र भारत लौटे हैं। इससे पहले 19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा होते हुए नई दिल्ली पहुंचे थे। इधर ईरान ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए खोल दिया है। इसके बाद सरकार यहां से 1000 भारतीयों को निकालने वाली है। इसमें ज्यादातर छात्र हैं। ईरानी एयरलाइन तीन चार्टर फ्लाइट चलाएगी। इसकी व्यवस्था भारत सरकार की तरफ से की गई है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

6 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

33 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

49 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

2 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago