Categories: Others

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री…? अमित शाह के जवाब पर जदयू की सफाई

Chief Minister of Bihar : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक इंटरव्यू में दिए गए बयान ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. यह समय तय करेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

अमित शाह ने क्या कहा

जानकारी के लिए बता दें कि एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में जब अमित शाह से पूछा गया कि क्या एनडीए की ओर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे तो उन्होंने सीधे तौर पर जवाब देने से बचते हुए कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा,लेकिन चुनाव के बाद समय बताएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विपक्ष का हमला

केंद्रीय गृह मंत्री के जवाब को कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने जदयू के साथ धोखा बताया. उन्होंने X पर लिखा कि PM मोदी के बिहार दौरे के दिन अमित शाह के इंटरव्यू में यह साफ हो गया कि बीजेपी सिर्फ चुनाव तक नीतीश कुमार का नाम इस्तेमाल करना चाहती है, बाद में उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। यह जदयू के साथ धोखा है। वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो साफ है कि चुनाव के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को हटाएगी जैसे महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शिंदे के साथ हुआ था। राजद प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि जनता अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

नीतीश ही होंगे चेहरा और मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री के जवाब का बचाव और विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि मैंने अमित शाह का बयान नहीं देखा है,लेकिन इतना तय है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और अगली सरकार में भी वही मुख्यमंत्री होंगे। हाल ही में बिहार एनडीए की जिलावार बैठक में भी सभी दलों ने एकमत से नीतीश को मुख्यमंत्री चेहरा माना है। राजीव रंजन ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हुआ है और जनता आगामी चुनाव में भी उन्हीं पर भरोसा जताने जा रही है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago