India vs New Zealand 3rd ODI
India vs New Zealand 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीत लिया है, वडोदरा में भारत ने बाजी मारी, तो रायपुर में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी की। अब इंदौर का मैदान तय करेगा कि सीरीज का असली सिकंदर कौन बनेगा।
मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जहां भारत ने सिक्का उछाला और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि आज की जीत ही सीरीज की ट्रॉफी तय करेगी।
होल्कर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए किसी शुभ मैदान से कम नहीं रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक खेले गए सभी वनडे मुकाबले जीते हैं। कुल 7 मैचों में 7 जीत यानी इंदौर में भारत का रिकॉर्ड सौ फीसदी है। यही वजह है कि न्यूजीलैंड के सामने आज सिर्फ मैच जीतने की नहीं, बल्कि इतिहास बदलने की चुनौती है। दिलचस्प बात यह है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2023 में भी इसी मैदान पर वनडे खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में कीवी टीम इस बार पुराने जख्मों का हिसाब चुकता करने उतरी है।
इस मुकाबले से एक और नया इतिहास जुड़ रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में यह इंदौर में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच है। इसके साथ ही गिल, इंदौर में वनडे टीम की कप्तानी करने वाले भारत के सातवें कप्तान बन गए हैं। युवा कप्तान के लिए यह मुकाबला खुद को साबित करने का भी बड़ा मौका है।
निर्णायक मैच के लिए दोनों टीमों ने मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारी है। भारत के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, तो गेंदबाजी में सिराज, अर्शदीप और कुलदीप यादव पर जिम्मेदारी होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम डेवन कॉनवे, डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी है।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जाएडन लेनोक्स
अब सबकी निगाहें इंदौर की पिच पर टिकी हैं क्या भारत अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखेगा या न्यूजीलैंड इतिहास बदलकर सीरीज पर कब्जा करेगा? जवाब कुछ ही ओवर में मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें: जमीन के नीचे छिपा काला सोना! कटनी की खोज बदल सकती है MP की तस्वीर, ड्रिलिंग बताएगी असली सच
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…