Others

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

Ind vs Pak Match Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच खेला जाएगा। रविवार को स्टेडियम के आसपास बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन अच्छी बात ये हैं कि दोपहर 2 बजे तक यहां तेज बारिश नहीं हुई है, हालांकि सुबह थोड़ी देर बूंदा बांदी जरूर हुई थी। मुकाबले को शुरू होने में अब कुछ घंटे बचे हैं, इससे पहले मौसम रिपोर्ट पूरी तरह बदल गई है। गौरतलब है, शनिवार बारिश के चलते स्टेडियम की पिच कवर्ड देखी गई। इस दौरान दोपहर से लेकर रात 10 बजे तक बारिश हुई थी। ऐसे में मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक मौसम के रुकने का इंतजार करेंगे और पूरा मैच देखेंगे। माना जा रहा है कि बारिश के चलते अगर मैच 1 घंटे की देरी से भी शुरू होता है तो 20-20 ओवर डाले जाएंगे और उसके बाद कम समय के अनुरुप ओवर कम किए जा सकत हैं।

श्रीलंका के मौसम विभाग ने क्या बताया

भारत-पाक मैच से पहले श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई है, जिससे मैच के दौरान लगातार बारिश की संभावना बढ़ गई है। प्राकृतिक आपदा प्रारंभिक चेतावनी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मैच के समय मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश की वजह से बाधा आने की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि, मैच के दिन बारिश होने की 94% संभावना जताई गई है।

बारिश रुकने के अगले 20 मिनट में मैच शुरू होने का दावा

बता दें कि प्रेमदासा स्टेडियम मॉर्डन तकनीक से लैस है। यहां 35 हजार से ज्यादा दर्शक एक साथ मैच बैठकर देख सकते हैं। अगर मैच के शुरू होने से पहले या बीच में बारिश होकर बंद होती है तो अगले 20 मिनट में खेल को दोबारा शुरू किया जा सकता है।

अंपायर 5 ओवर का मैच करवा सकते हैं

रविवार शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाले मैच में अगर बारिश के कारण देरी होती है, तो अंपायर 5 ओवर के मैच के लिए रात 10 बजे तक इंतजार कर सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक समय सीमा में बदलाव हो सकता है। चूंकि यह भारत-पाकिस्तान का मैच है, इसलिए नियमों के अनुसार अंपायर खेल शुरू करने के लिए थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं।

मैच कैंसल हुआ तो मिलेंगे 1-1 अंक

अगर मैच बारिश के वजह कैंसल किया जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। इसका असर प्वाइंट्स टेबल पर भी देखने को मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे, लेकिन कुदरत का खेल कुछ और ही इशारा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: आयरलैंड ने ओमान पर की 96 रनों से जीत दर्ज, कप्तान टकर ने खेली 94 रनों की पारी

Anamika Anand

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

51 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago