News Big

T20 World Cup: पाकिस्तान के बाद अब भारतीय कप्तान का ‘नो हैंडशेक’ पर आया बयान, कहा- इसे 24 घंटे बाद देखेंगे

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत अपने दोनों मुकाबले जीत चुका है। उसका तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच के प्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नो हैंडशेक से लेकर टॉस से जुड़े सवालों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, " कल ब्रेक कर दूंगा सस्पेंस। टॉस का टॉस में देखेंगे। रुक जाओ न 24 घंटा। "

ये भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले प्रेमदासा स्टेडियम की पिच दिखी कवर्ड; आसमान में छाए काले बादल, जानिए कितनी प्रतिशत है बारिश की संभावना

कुलदीप को खिलाने पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार?

कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, "यह द्विपक्षीय या फ्रेंचाइज़ क्रिकेट नहीं है। आपको मैचअप के आधार पर भी कॉम्बिनेशन बनाने होंगे। (क्या यह इस बात का संकेत है कि कुलदीप खेलेंगे?) क्या आप चाहते हैं कि वह खेलें? ठीक है, तो वह खेलेंगे।

कप्तान सूर्यकुमार: हमारा ध्यान हमारी रणनीति पर है

कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें देखना होगा कि हम कैसा खेल रहे हैं। हम उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं। हम अपनी ताकत पर ध्यान देंगे, न कि विपक्षी टीम के प्रदर्शन पर। जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा, वही मैच जीतेगा। बस यही मायने रखता है. वे (पाकिस्तान) अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, वे यहां खेलते आ रहे हैं इसलिए उन्हें थोड़ा फायदा है। लेकिन हम अपना ध्यान उन पर नहीं बल्कि अपनी रणनीति पर केंद्रित करना चाहते हैं।

पावरप्ले में बुमराह से ओवर डलवाने के सवाल पर सूर्यकुमार क्या बोले?

कप्तान सूर्यकुमार ने पेसर बुमराह के पावरप्ले में सिर्फ एक ओवर फेंकने पर जवाब दिया, "मैं इस शानदार गेंदबाजी यूनिट के साथ एक सुनियोजित योजना बनाना चाहता हूं। हर मैच में अलग रणनीति की जरूरत होती है। कोई तय योजना नहीं है।" 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, 44 गेंद रहते चेज़ किया 124 रनों का टार्गेट

Anamika Anand

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

7 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

14 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

32 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

51 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago