नोएडा में कार में मिली कपल की लाश
Couple found Dead: उत्तर प्रदेश नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन डे के दिन शनिवार को एक कार में एक युवक और युवती का शव मिला। मामले में डीसीपी यमुना प्रसाद ने कहा, “आज दिनांक 14 फ़रवरी को सेक्टर 39 थाने की सीमा में आने वाले सेक्टर 107 नोएडा-दादरी रोड के पिलर नंबर 84 के पास एक दिल्ली नंबर की कार होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और कार की जांच की गई। कार के अंदर एक लड़का और एक लड़की के सिर में गोली लगी हुई पाई गई।”
मामले को लेकर डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया, “लड़के के हाथ में पिस्टल थी और कार अंदर से बंद थी। पहली नज़र में यह आत्महत्या का मामला दिखता है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मृतक सुमित के फोन पर एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है। मैसेज में सुमित ने लिखा कि मैं सुमित मरने जा रहा हूं और उसकी जिम्मेदार रेखा है क्योंकि उसने 15 साल मेरे साथ रहकर शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है। सुमित ने आगे कहा कि इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के रोहिणी में गट्टर में गिरे मजदूर की मौत, न्यूज़ इंडिया 24X7 की पड़ताल में प्रशासन की लापरवाही आई सामने
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…