Cover Story Global

समंदर में वॉरशिप टकराने पर भारत ने PAK को दिया जवाब, आरोपों को किया खारिज

INS Kolkata PNS Hunain: समंदर में भारतीय और पाकिस्तानी युद्धपोत की टक्कर को लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। MEA ने पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को टालमटोल वाला बताते हुए कहा कि टक्कर पाकिस्तानी पोत की खतरनाक ओवरटेकिंग के कारण हुई।

15 सितंबर को हुई थी टक्कर

पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत PNS Hunain 15 सितंबर की शाम उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS Kolkata से टकरा गया था। यह घटना ओमान से करीब 220 किलोमीटर पूर्व अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। उस समय INS Kolkata नियमित निगरानी अभियान पर तैनात था। भारत के मुताबिक, पाकिस्तानी पोत तेज रफ्तार से भारतीय जहाज के करीब आया और गैर-पेशेवर तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पोतों के बीच टक्कर हुई।

पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने नकारा

MEA के प्रवक्ता ने कहा कि भारत की ओर से दर्ज कराए गए विरोध पर पाकिस्तान का जवाब अपेक्षित रूप से टालमटोल वाला था। भारत ने पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों और संकेतों को खारिज कर दिया है। भारत का कहना है कि इस घटना के लिए PNS Hunain की समुद्री गतिविधि जिम्मेदार थी।

1991 के समझौते का दिया हवाला

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तानी पोत की कार्रवाई अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते के प्रावधानों के खिलाफ थी। इस समझौते में समुद्र में नौसैनिक इकाइयों के बीच न्यूनतम दूरी बनाए रखने से जुड़े नियम हैं। भारत ने यह भी कहा कि PNS Hunain ने समुद्र में टक्कर रोकने से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया।

INS Kolkata को बड़ा नुकसान नहीं

MEA के मुताबिक, इस टक्कर में INS Kolkata को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय नौसेना का पोत घटना के बाद भी समुद्र में अपनी तैनाती पर बना हुआ है। भारत ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि उसके सैन्य पोत समुद्र में उचित सावधानी बरतें और दोनों देशों के बीच लागू समझौतों का पालन करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/afghanistan-batting-fails-nitish-bishnoi-three-wickets-each/

Lavanya Dayal

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

10 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

11 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

11 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago