टेक

iPhone 17 : Apple स्टोर्स पर लगी लंबी कतारें, आखिर लाइन में खड़े लोगों के बीच क्यों हुई मारपीट

iPhone 17 Apple  : Apple के लेटेस्ट iPhones का इंतजार खत्म हो गया है। 9 सितंबर को लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air) की सेल आज यानी 19 सितंबर से शुरू हो गई है। दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में Apple Stores के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगीं। कई लोग तो रात से ही लाइन में खड़े थे ताकि सबसे पहले नया iPhone अपने हाथों में ले सकें।

मुंबई में हंगामा

मुंबई के Apple Store BKC पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई। इसी दौरान लाइन में खड़े कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया।

दिल्ली में iPhone 17 Pro Max का नया रंग चर्चा में

दिल्ली के साकेत सेलेक्ट सिटी Apple Store में एक ग्राहक ने iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर खरीदा। सोशल मीडिया पर इसे “भगवा कलर” से जोड़ा जा रहा है। ग्राहक ने बताया कि वह मुस्लिम हैं, लेकिन उन्हें यह रंग बेहद पसंद है और यह इस बार का फ्लैगशिप कलर है। प्री-ऑर्डर में ही यह वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

कीमत और ऑफर्स

  • iPhone 17: ₹82,900 से शुरू
  • iPhone Air: ₹1,19,900 से
  • iPhone 17 Pro: ₹1,34,900 से
  • iPhone 17 Pro Max: ₹1,49,900 से

खरीदारी पर ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। ये डिवाइस Apple Store और Apple की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट, अमेज़न और ऑफलाइन रिटेलर्स पर भी उपलब्ध हैं।

Kajal Sharma

Recent Posts

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

17 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

50 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago