Viral Video
Viral Video : बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने 18 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर आयोजित शानदार पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अब इस सेलिब्रेशन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर जैसे कलाकारों का डांस लोगों का दिल जीत रहा है।
पार्टी से सामने आए एक वीडियो में शबाना आजमी हाथों में माइक लिए गाना गाती और रेखा के साथ झूमती दिख रही हैं। वहीं, रेखा और माधुरी दीक्षित ने साथ मिलकर डांस कर महफ़िल में चार चांद लगा दिए। उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने डांस मूव्स से सभी का ध्यान खींचा। वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नज़र आए।
जन्मदिन की इस खास शाम में ऋतिक रोशन अपनी पार्टनर सबा आज़ाद के साथ पहुंचे। इसके अलावा करण जौहर और सोनू निगम ने भी शबाना आजमी को शुभकामनाएं दीं। पार्टी में सितारों का जमावड़ा देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार तारीफ कर रहे हैं।
कोरियोग्राफर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शबाना आजमी और उनके पति, मशहूर शायर-गीतकार जावेद अख्तर, साथ में डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा, “यकीन करना मुश्किल है कि आप 75 की हो गई हैं। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं शबाना आजमी। आप दोनों यूं ही हमेशा जवां बने रहें।”
इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा, “इतनी महान हस्तियां एक ही फ्रेम में… ये नज़ारा यादगार है।” वहीं, किसी ने रेखा की तारीफ करते हुए कहा, “रेखा जैसी कोई नहीं।” कई लोगों ने इसे ‘जादुई पल’ बताया।
ये भी पढ़े – Jolly LLB 3 Review : अक्षय-अरशद की जोड़ी ने जमाया रंग, किसानों की लड़ाई पर बेस्ड है कहानी
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…