share market
Today Share Market : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक नीचे कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, अडानी समूह के शेयरों ने जोरदार प्रदर्शन किया और निवेशकों का ध्यान खींचा।
सप्ताहभर की तेजी के बाद शुक्रवार को मुनाफावसूली हावी रही। सेंसेक्स 400 अंक टूटकर 82,612 पर और निफ्टी 100 अंक गिरकर 25,320 पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 150 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर है।
BSE के टॉप 30 शेयरों में से केवल 7 शेयर हरे निशान पर थे। इनमें सबसे आगे अडानी पोर्ट रहा। वहीं 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टीसीएस के शेयर में एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
विशेषज्ञों के अनुसार, लार्जकैप शेयरों में बिकवाली और वैश्विक संकेतों की वजह से गिरावट आई। अमेरिका की टैरिफ-ट्रेड डील को लेकर स्थिति साफ नहीं है। वहीं, अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेड) द्वारा ब्याज दरों में कटौती के फैसले से भी बाजार पर दबाव पड़ा है।
गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद खबर आई कि सेबी ने अडानी पर लगे हिंडनबर्ग आरोपों को खारिज कर केस बंद कर दिया है। इस खबर के बाद अडानी समूह के शेयरों में जोरदार तेजी आई। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हुई थी।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…