Cover Story Latest

जमशेदपुर में बैंक डकैती से हड़कंप, 42 लाख कैश और 23 किलो सोना लूटा

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह केनरा बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की। करीब 5-7 बदमाश सुबह 9:10 बजे बैंक का प्यून पहुंचते ही अंदर घुसे। कर्मचारियों और करीब 10 बजे पहुंचे मैनेजर को भी बंधक बनाया गया। इसके बाद चेस्ट खुलवाकर नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 42 लाख रुपये नकद और सोने के 650 पैकेट लूटे गए हैं, जिनका वजन करीब 23 किलो बताया जा रहा है। सोने की शुरुआती अनुमानित कीमत 32 करोड़ रुपये से अधिक है, हालांकि अंतिम आकलन बैंक रिकॉर्ड और जांच के बाद होगा। डकैती के दौरान गार्ड से मारपीट हुई और फर्श पर खून के निशान भी मिले।

20 सदस्यीय SIT, पांच संदिग्धों पर इनाम

सिटी SP के नेतृत्व में 20 सदस्यीय SIT बनाई गई है। CCTV फुटेज से संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं और उनका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। पांच संदिग्धों की जानकारी देने वालों के लिए कुल 2 लाख रुपये इनाम घोषित किया गया है।

SSP डॉ. एहतेशाम वकारीब के अनुसार पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। ADG CID मनोज कौशिक और कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने बैंक पहुंचकर जांच की। क्राइम सीन री-क्रिएट किया गया और रांची की FSL टीम ने फिंगरप्रिंट समेत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

बैंक का अलार्म सिस्टम खराब

जांच में बैंक का अलार्म खराब मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच कर रही है और आगे सभी बैंकों के साथ सुरक्षा बैठक की जाएगी।

ये भी पढ़े: यूपी में भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Kishanganj: बिहार के किशनगंज में एक युवती को कई युवकों द्वारा घेरकर पूछताछ और कथित…

22 minutes ago

यूपी में भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है।…

1 hour ago

“वोटर लिस्ट की सफाई” के लिए ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए: बंगाल BJP अध्यक्ष

Gyanesh Kumar Padma Bhushan: पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)…

2 hours ago

नागालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें, SIT जांच में जुटी; 3,000 बोतलें जब्त

Nagaland: नागालैंड में संदिग्ध मिलावटी या अवैध शराब पीने से दो दिनों में कम से…

2 hours ago

महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखे की चपेट में, किसानों के लिए सरकार ने किया राहत पैकेज का ऐलान

Maharshtra: महाराष्ट्र में कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस…

2 hours ago

CEC विवाद पर विपक्ष में बढ़ी हलचल, ममता-CPM की बातचीत के बाद दिल्ली में बैठक की तैयारी

Gyanesh Kumar Opposition Strategy: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े…

3 hours ago