Saturday, Sep 26

होम = Cover Story Big = यूपी में भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

यूपी में भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बांदा में 227 मिमी और लखनऊ में 136 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा पानी गिरा है। IMD ने 8 जिलों में रेड और 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान है।

लखनऊ में जलभराव, यातायात प्रभावित

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे डिप्रेशन से आ रही नमी बारिश की वजह बनी है। निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। लखनऊ की कई सड़कें जलमग्न हैं और वाहन घंटों फंसे रहे। कई जगह घुटनों तक पानी भर गया है। तेज हवाओं से पेड़ गिरने और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी है।

स्कूल बंद, एयरपोर्ट पर निगरानी

बारिश के चलते कक्षा 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानों की निगरानी बढ़ाई गई है; फिलहाल संचालन जारी है, लेकिन मौसम बिगड़ने पर देरी या उड़ान रद्द हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और घरों में पानी घुसने की शिकायतें हैं। प्रशासन ने नाव, राहत सामग्री और मेडिकल टीम तैयार रखी है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। बिजली के टूटे तारों और कमजोर दीवारों से भी सावधान रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़े: “वोटर लिस्ट की सफाई” के लिए ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए: बंगाल BJP अध्यक्ष