Others

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने किया खारिज

UN concern on Delhi protest Detention: दिल्ली में हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की चिंता को भारत ने खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस टिप्पणी को ‘अस्वीकार्य’ बताते हुए भारत के आंतरिक मामलों पर ऐसी प्रतिक्रिया पर आपत्ति जताई है।

भारत ने UN की टिप्पणी को बताया आंतरिक मामलों में दखल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से जताई गई चिंताएं बेवजह और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के समान हैं। जायसवाल ने संयुक्त राष्ट्र के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में प्रदर्शनों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की कार्रवाई पर उसने इसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भारत ने UN की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल

रणधीर जायसवाल ने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र इसी तरह चुनिंदा मामलों पर प्रतिक्रिया देता रहा, तो इससे बहुपक्षीय व्यवस्था में लोगों का भरोसा कम होगा और एक संगठन के तौर पर उसकी विश्वसनीयता भी कमजोर होगी। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई पुलिस कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने चिंता जताई थी। संगठन ने हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल और बिना शर्त रिहा करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद प्रमिला का SIR पर आया रिएक्शन, कहा- भारत में भी वही हो रहा जो अमेरिका में ट्रंप ने किया

जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायलों से मिले राहुल गांधी, पीड़ित महिला का आरोप- गला दबाया और चेहरा नोचा

CEC ज्ञानेश के खिलाफ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने आशुतोष और सौरव को हिरासत में लिया



Sunil Gupta

Recent Posts

भारत के इन 5 रेगिस्तानों की खूबसूरती कर देगी हैरान, कहीं सफेद रंग तो कहीं बर्फीले पहाड़

Beautiful Deserts in India: भारत में जब भी रेगिस्तान की बात होती है, तो सबसे…

20 minutes ago

लवकुश रामलीला में केवट बने मनोज तिवारी, अभिनय देख मुस्कुराए भाजपा प्रमुख नितिन नवीन

Manoj Tiwari Luv Kush Ramlila: नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध…

48 minutes ago

ताजमहल में दिखे 180 किलो के जापानी पहलवान, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़; ‘जॉन विक 4’ में कर चुके हैं काम

Yoshinori Tashiro Taj Mahal Visit: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में जापान के पूर्व…

1 hour ago

‘आजादी के लिए नेहरू के अलावा भी कई सेनानी गए थे जेल’, राहुल गांधी पर CM योगी का निशाना

CM Yogi Adityanath Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज…

2 hours ago

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Kartik Aaryan Sreeleela Film Release Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी रोमांटिक…

2 hours ago

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या के खिलाफ बंद था पंजाब, तभी ‘नशा’ बेचते पकड़ा गया युवक

Faridkot Drug Capsules Case: पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के…

3 hours ago