Breaking

झारखंड में मिशनरी स्कूल के फादर पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर दी गर्भपात की दवा; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Jharkhand: झारखंड के गोड्डा में कैथोलिक मिशनरी स्कूल से जुड़े फादर जोसफ सोरेन पर एक महिला कर्मचारी ने बार-बार रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे मिसकैरेज की दवा दी और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी संत अलफोंसा स्कूल का प्रिंसिपल भी बताया जा रहा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाने का आरोप

महिला ने शिकायत में बताया कि उसे गोड्डा के तिलाबाद मिशन में कुक की नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि इसके बाद फादर जोसफ सोरेन ने उसे डराकर बार-बार रेप किया। महिला के मुताबिक, गर्भ ठहरने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा दी। दवा खाने के बाद उसे काफी ब्लीडिंग होने लगी और हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल ले जाया गया।

शिकायत के अनुसार, अस्पताल में उसके गर्भाशय की सफाई की गई, लेकिन रक्तस्राव बढ़ता गया। गंभीर हालत में उसे एक यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। इलाज का खर्च करीब 60 हजार रुपये बताया गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद फादर ने खर्च की रकम उससे वसूलने की बात कही। साथ ही, उनकी बात नहीं मानने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती थी।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी फरार

गोड्डा के SDPO आकाश भारद्वाज ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध के खिलाफ मामला सामने आया है और जांच शुरुआती चरण में है। इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। गोड्डा के SP मुकेश कुमार ने कैमरे पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। पुलिस ने अभी आरोपों पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि पीड़ित महिला आदिवासी समुदाय से है। उन्होंने इस घटना को संथाल परगना में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार का उदाहरण बताते हुए झारखंड सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में आदिवासी महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। संजय सेठ ने सरकार के मंत्रियों और विधायकों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपनी पोस्ट में गोड्डा पुलिस, झारखंड पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को भी टैग किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आरोपी का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े: अहमदाबाद में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

18 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

19 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

19 hours ago