Breaking

झारखंड के चतरा में नक्सलियों पर करारा वार, 4 नक्सली ढेर; 6 जवान घायल

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। चतरा जिले में हुई मुठभेड़ में कई इनामी नक्सली ढेर किए गए हैं, जबकि दूसरे इलाके में ऑपरेशन के दौरान जवान भी घायल हुए हैं।

चतरा में मुठभेड़, चार नक्सली ढेर

चतरा जिले के पिपरवार क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी और माओवादी संगठन का सबजोनल कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है।

चतरा-हजारीबाग सीमा पर नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों के दस्ते से आमना-सामना हुआ और दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

सीमावर्ती इलाके में चला ऑपरेशन

यह मुठभेड़ पिपरवार और हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में हुई। ऑपरेशन में झारखंड पुलिस के साथ कोबरा बटालियन के जवान भी शामिल थे। मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है। मौके से नक्सलियों के शव के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

चाईबासा में भी मुठभेड़, जवान घायल

वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां एक करोड़ के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बालिवा जंगल में हुई कार्रवाई में कई जवान घायल हो गए।

आईईडी ब्लास्ट में 6 जवान जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट और गोलीबारी में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कुल 6 जवान घायल हुए हैं। घायलों में इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत अन्य जवान शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी रखा है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बना लिया जाता।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के श्योपुर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 4 महिलाओं की मौत; कई घायल

Deepika Gupta

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

13 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

46 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

1 hour ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago