5 लाख करोड़ की कमाई से झूम उठा बाजार!
Stock Market Zoom: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार ने निवेशकों को जबरदस्त फायदा कराया। दिन की शुरुआत भले ही दबाव के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि निवेशकों के पोर्टफोलियो में लाखों-करोड़ों रुपये जुड़ गए। BSE Sensex 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 78,493.54 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 भी 156 अंकों से अधिक चढ़कर 24,353.55 के स्तर पर पहुंच गया।
बाजार में आई इस तेजी का सीधा फायदा निवेशकों को मिला। एक ही दिन में कुल मार्केट कैप में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बीएसई का कुल मार्केट कैप 460.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 465.59 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इस तेजी की सबसे बड़ी झलक है।
बाजार में ज्यादातर दिग्गज शेयर हरे निशान में बंद हुए।
हिंदुस्तान यूनिलीवर में करीब 4.75% की तेज उछाल
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 2% तक की तेजी
वहीं सन फार्मास्युटिकल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में हल्की गिरावट दर्ज हुई
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।
आईटी सेक्टर थोड़ा कमजोर नजर आया, जहां Wipro के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा ज्यादातर सेक्टर बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी और मेटल तेजी के साथ बंद हुए, जिसने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया।
आखिर क्यों आई इतनी बड़ी तेजी?
कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया-
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स – 17% तक उछाल
नवा लिमिटेड – 12% तेज़ी से
एमएमटीसी और एंजेल वन – करीब 10% बढ़त
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी – 5% उछाल
एवेन्यू सुपरमार्ट्स, अदानी टोटल गैस और कोचीन शिपयार्ड में भी तेज़ी से मज़बूती
शुक्रवार का कारोबारी दिन निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद रहा। बाजार में आई यह तेजी सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि कई सकारात्मक संकेतों का नतीजा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में यह रैली कितनी टिकाऊ साबित होती है।
ये भी पढ़ें: 40 डॉलर के जुर्माने से जन्मा आइडिया, आज OTT का किंग! Netflix की कहानी आपको हैरान कर देगी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…