Kailash Mansarovar Yatra Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया ईशा फाउंडेशन का एक ग्रुप गिरोंग में फंस गया है। वापसी के दौरान श्रद्धालु चीन के इमिग्रेशन ऑफिस में थे, तभी अचानक आई बाढ़ ने इमारत और आसपास के कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया।
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद लोगों से फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालात की निगरानी और राहत-बचाव में मदद के लिए वह खुद गिरोंग पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि टीम और वॉलंटियर्स अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने और रेस्क्यू में हर संभव मदद कर रहे हैं।
ईशा फाउंडेशन के अनुसार, इस साल कैलाश यात्रा के लिए 21 ग्रुप गए थे। इनमें 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं, जबकि 743 तिब्बत और 148 नेपाल में मौजूद हैं। वहीं 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर में फंसे या लापता हैं। नेपाल के तिमुरे में 3 वॉलंटियर्स भी मौजूद हैं। सद्गुरु ने प्रभावित श्रद्धालुओं और उनके परिवारों को भरोसा दिलाया कि राहत-बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और वह खुद मौके पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़े: 58 की उम्र में सलिल अंकोला ने घटाया 15 किलो वजन, पत्नी ने बताया फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का राज
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…