Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला के कथित प्रेम संबंधों से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें उसके 14 वर्षीय बेटे सत्यम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मां अक्सर प्रेमी से फोन पर बात करती थी, जिसका सत्यम विरोध करता था। डांट मिलने से परेशान होकर उसने कथित तौर पर फांसी लगा ली।
मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। बुधवार रात सत्यम की उसके कमरे में मौत हो गई। उसके पिता सर्वेश मुंबई में नौकरी करते हैं। मां सुनीता ने गांव वालों को बताया कि बेटे की बीमारी से मौत हुई है। शव को फंदे से उतारकर तख्त पर रख दिया गया और छोटे बेटे को भी यही बात कहने को कहा। हालांकि, गांव वालों को महिला के प्रेम संबंधों की जानकारी पहले से थी। गले पर नीला निशान देखकर उन्हें हत्या का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मुंबई में पिता को जानकारी दी।
पोस्टमार्टम में गले पर फंदे या कसने का निशान मिला, लेकिन हत्या की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया। शुरुआत में मां-पिता ने कोई तहरीर नहीं दी और छोटा बेटा भी बीमारी से मौत की बात कहता रहा।
डीसीपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर एसीपी आशुतोष सिंह ने दोबारा घर पहुंचकर कड़ाई से पूछताछ की। छोटे भाई ने बताया कि मां फोन पर किसी से बात कर रही थी, जिसका सत्यम ने विरोध किया था। विवाद के बाद सत्यम ने मां की साड़ी से फंदा लगा लिया। उसने और मां ने शव नीचे उतारा, लेकिन डर के कारण बीमारी से मौत की बात बताई।
पुलिस के मुताबिक, बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: गुरुग्राम हिट एंड रन: कल्याण बैंसला आया सामने, लेडी बाइकर सिया पर ही लगाए आरोप
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…