Kashmir Earthquake Tremors: कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई। शुक्रवार को कुलगाम जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नींद से जागते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले पुलवामा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, भूकंप शुक्रवार को तड़के 1 बजकर 46 मिनट पर आया था। इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र 33.890 अक्षांश और 74.992 देशांतर पर दर्ज किया गया, जो श्रीनगर से करीब 28 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। भूकंप के बाद स्थिति की समीक्षा की गई। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके बावजूद झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
आपको बता दें कि इससे पहले 23 अक्टूबर को कई देशों में भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई थी।। इस दिन सुबह-सुबह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में धरती हिली, जबकि 22 अक्टूबर की देर रात तिब्बत में 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: एक के बाद एक भूकंप से कांपी धरती, तिब्बत में 16 की मौत; 3 देशों में भी महसूस हुए झटके
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…
Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…
Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है।…