Breaking

केरलम चुनाव में कांग्रेस गठबंधन का कमबैक, BJP और RJD के लिए खुला नया रास्ता

Kerala UDF Comeback Politics: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी कर ली है, जबकि 10 साल से शासन कर रहा LDF सत्ता से बाहर हो गया। 140 सीटों वाले इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 71 है। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से UDF और LDF के बीच रहा, लेकिन BJP ने भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने के संकेत दिए हैं, जिससे राज्य की पारंपरिक द्विध्रुवीय राजनीति में बदलाव की आहट दिख रही है।

वामपंथी सरकार आखिरी किला भी हुआ ध्वस्त

LDF की हार के साथ ही 1960 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब वामपंथी दल किसी भी भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं होंगे, जो देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। वहीं मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 15,464 कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 140 रिटर्निंग ऑफिसर, 1,340 अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर, 4,208 सूक्ष्म पर्यवेक्षक, 4,208 मतगणना पर्यवेक्षक और 5,563 मतगणना सहायक शामिल हैं।

बीजेपी 3 सीटों पर आगे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है और वो तीन सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी ने मन्‍नादिपेट और नेरावी-टी.आर.पट्टिनम सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं पार्टी उम्‍मीदवार कालापेट, राज भवन और मुदलियारपेट सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कुथुपरम्बा सीट पर RJD की जीत

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन की लहर के बीच लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ रही लालू यादव की पार्टी RJD ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कुथुपरम्बा विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार पीके प्रवीण ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन की ओर से मैदान में उतरी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार जयंती राजन को हराया, जिससे इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन गया।



Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

60 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago