Cover Story Global

खगड़िया में ‘IAS अफसर’ और डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’ बताने वाला गिरफ्तार, घर से महंगी गाड़ियां जब्त

Khagaria Fake IAS Ajit Doval Agent: बिहार के खगड़िया में खुद को कभी IAS अधिकारी और कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताने वाले मनीष गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। DIU और गोगरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जमालपुर बाजार स्थित उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मनीष पर करीब 8 दिनों से नजर रखी जा रही थी। छापेमारी के दौरान उसके अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई।

‘Government of India’ लिखी गाड़ियां जब्त

पुलिस ने दो महंगी चार पहिया गाड़ियां, कई ATM कार्ड और लैपटॉप समेत अन्य सामान जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों वाहनों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है और उन पर ‘Government of India’ लिखा हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मनीष ने पुलिस के सामने भी खुद को अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताया। हालांकि, एसपी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

ये भी पढ़े: हूतियों का फिर हमला! सऊदी की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर ड्रोन से बरसाए बम

Tanisha Verma

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

10 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

29 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

56 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

57 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago