Breaking

पटना कोचिंग विवाद में खान सर और उनके बॉडीगार्ड की अग्रिम जमानत याचिका हुई मंजूर

Patna Coaching Dispute: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में मशहूर शिक्षक फैजल खान (खान सर) को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने फायरिंग केस में उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे सोमवार को सुनाते हुए खान सर को राहत दे दी गई। वहीं, उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी फिलहाल जमानत मिल गई है।

हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट से मिली राहत

हत्या के प्रयास और हथियारों के कथित अवैध इस्तेमाल के मामले में आरोपी बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान (खान सर) ने पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। 8 जुलाई को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पहले आदेश 10 जुलाई 2026 को सुनाया जाना था, लेकिन प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्रधान जिला जज ने सुनवाई की अगली तारीख 13 जुलाई तय की। सोमवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली।

सुरक्षाकर्मियों को भी मिली राहत

इसी मामले में जेल में बंद खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर भी सोमवार को सुनवाई हुई। उनकी जमानत अर्जी पर आदेश के लिए 13 जुलाई 2026 की तारीख तय की गई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों सुरक्षाकर्मियों को भी नियमित जमानत दे दी। इससे पहले कोर्ट ने खान सर और उनके तीन सहकर्मियों की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक को भी 13 जुलाई 2026 तक जारी रखा था, जिससे उन्हें जांच के दौरान अस्थायी राहत मिली हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला जून की शुरुआत में पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के पास हुई कथित गोलीबारी से जुड़ा है। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के दौरान खान सर के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की थी। वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाना पुलिस ने 4 जून 2026 को फैजल खान (खान सर), उनके दो सुरक्षाकर्मियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

33 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago