Breaking

महाराष्ट्र सरकार की सख्ती, लाडकी बहिन योजना से 92 लाख महिलाएं बाहर

Ladki Bahin Yojana News: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' में बड़े पैमाने पर हुए वेरिफिकेशन के बाद करीब 92 लाख महिलाओं के नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के इस कदम से योजना के लगभग 38% लाभार्थी बाहर हो गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, योजना में पहले करीब 2.43 करोड़ महिलाएं शामिल थीं, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घटकर करीब 1.5 करोड़ रह गई है।

eKYC नहीं कराने पर सबसे ज्यादा नाम हटे

महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर 2025 से राज्यभर में लाभार्थियों का सत्यापन अभियान शुरू किया था। जांच में सबसे बड़ी वजह अनिवार्य eKYC प्रक्रिया पूरी न करना सामने आई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 62 लाख महिलाओं के नाम सिर्फ eKYC नहीं कराने के कारण सूची से हटा दिए गए। यह हटाए गए कुल लाभार्थियों का लगभग 67 फीसदी है। यानी बड़ी संख्या में महिलाएं अनिवार्य इलेक्ट्रॉनिक 'नो योर कस्टमर' (eKYC) सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकीं, जिसके चलते उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया।

92 लाख महिलाओं को पहले मिल चुके थे 14 हजार करोड़ रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लाभार्थियों के नाम बाद में योजना की सूची से हटाए गए, उन्हें पहले ही करीब 14,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी थी। अधिकारियों का कहना है कि इन लाभार्थियों को औसतन लगभग 10 महीने तक योजना का लाभ मिला। अलग-अलग समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के कारण सभी लाभार्थियों का भुगतान एक साथ बंद नहीं किया गया।

लाडकी बहिन योजना के बजट में 9,500 करोड़ की कटौती

महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लाडकी बहिन योजना का बजट घटाकर 26,500 करोड़ रुपये कर दिया है। पहले इसके लिए 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान था, यानी बजट में करीब 9,500 करोड़ रुपये (26%) की कमी की गई है। वहीं, महायुति गठबंधन के 1,500 रुपये की मासिक सहायता को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने के वादे पर अभी फैसला लागू नहीं हुआ है। इसे लागू करने के लिए सरकार को करीब 37,800 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago