Breaking

PM मोदी की रैली से पहले कोलकाता में TMC और BJP वर्कर्स में हुई झड़प, जानें कौन सी पार्टी का नेता हुआ घायल

TMC and BJP supporters clash in Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली से पहले बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में झड़प की खबर सामने आई है। यह झड़प पीएम मोदी की रैली सभा से 5 किलोमीटर दूर हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल एवेन्यू स्थित कैबिनेट मंत्री शशि पांजा के घर पर हमला हुआ। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हमला बीजेपी की ओर से किया गया। इस घटना में TMC के कई लोग घायल हो गए हैं। ममता सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, “मुझे ईंट से घायल किया गया, मुझ पर ईंट से हमला किया गया है।

बीजेपी समर्थकों ने बयान में क्या कहा?

बीजेपी समर्थकों का कहना है कि जब वे रैली स्थल की ओर जा रहे थे और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगा रहे थे, तभी कुछ जगहों से अचानक उन पर पत्थर फेंके गए। जो देखते ही देखते टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस दौरान बसों में भी तोड़फोड़ की गई है। इस जोरदार झड़प में बहू बाजार थाना प्रभारी बप्पादित्य नस्कर घायल हो गये हैं। उनके कंधे पर ईंट से चोट लगी है। गिरीश पार्क इलाके में तनाव का माहौल है।

घायल बीजेपी नेता को कराया गया अस्पताल में भर्ती

बीजेपी नेता तमोघना घोष पर भी हमले का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि गिरिश पार्क इलाके में उन पर कथित तौर पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीजेपी का आरोप है कि यह हमला टीएमसी से जुड़े लोगों द्वारा किया गया।

PM करोड़ों की परियोजना का करेंगे उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं। वह ब्रिगेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी सभा के दौरान 18,680 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में फेल, जनता के बीच फैला रही भ्रम…पीएम मोदी ने असम से Opposition को घेरा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago