Ladakh Protest
Ladakh Protest: लद्दाख में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। लेह में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जो आज (26 सितंबर) भी प्रभावी रहेगा।
लेह जिले में मौजूदा हालात को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी लेह ने सभी कॉलेज प्राचार्यों और संस्थान प्रमुखों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट लेह, रोमिल सिंह डोंक (IAS) द्वारा जारी किया गया। साथ ही, लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गुरुवार को लेह में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हालिया हिंसक घटनाओं और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का जायजा लिया गया।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव पवन कोतवाल, पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल, भारतीय सेना और आईटीबीपी (ITBP) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कर्फ्यू के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों की बंदी का फैसला एहतियाती तौर पर लिया गया है। सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
ये भी पढ़े : Stock Market Update : ट्रंप के टैरिफ फैसले से भारतीय बाजार पर दबाव, Nifty-sensex लाल निशान में खुले
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…