Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : आरजेडी से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी राजनीतिक पारी को नया मोड़ दिया है। उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) के गठन की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में तेज प्रताप ने पार्टी का नाम और उसका चुनाव चिन्ह भी सार्वजनिक कर दिया।
इस कदम के साथ तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब अपनी स्वतंत्र राजनीतिक राह पर आगे बढ़ेंगे। नई पार्टी के जरिए वे जनता से सीधे जुड़ने और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल (JJD)’ के गठन का ऐलान करते हुए इसका चुनाव चिह्न भी घोषित कर दिया है। पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड तय किया गया है।
सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर में तेज प्रताप यादव की तस्वीर के साथ पार्टी के नारे और विज़न को भी सामने रखा गया है। पोस्टर में लिखा गया है:
इस घोषणा के साथ तेज प्रताप यादव ने यह संकेत दिया है कि उनकी नई पार्टी सामाजिक न्याय और बदलाव की राजनीति पर जोर देगी। ब्लैक बोर्ड को चुनाव चिह्न बनाकर उन्होंने शिक्षा और जागरूकता को अपने एजेंडे का केंद्र बिंदु दर्शाने की कोशिश की है।
तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक संपर्क मोबाइल नंबर भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से बिहार के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित है। तेज प्रताप का उद्देश्य राज्य में संपूर्ण बदलाव लाकर एक नई व्यवस्था की स्थापना करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे लंबी और गंभीर राजनीतिक लड़ाई लड़ने को पूरी तरह तैयार हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…