व्यापार

Today Gold-Silver Price : 24 कैरेट सोना फिर चढ़ा, चांदी में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Today Gold-Silver Price : कमोडिटी मार्केट में पिछले दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही था। सोने की कीमतों में गुरुवार यानी आज फिर एक बार तेजी दर्ज की गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी फिलहाल मामूली है। सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स (MCX) पर सोना 174 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है।

वहीं चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली। सुबह चांदी 109 रुपये प्रति किलो सस्ती दर्ज की गई।

क्या है सोने की ताज़ा कीमत

सुबह 9:33 बजे तक 24 कैरेट सोना 112,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें 174 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 112,511 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 112,877 रुपये प्रति 10 ग्राम हाई रिकॉर्ड बनाया है।

चांदी का ताज़ा भाव

सुबह 9:36 बजे चांदी 136,924 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। इसमें करीब 132 रुपये प्रति किलो की गिरावट रही। अब तक चांदी 136,504 रुपये किलो और 136,980 रुपये प्रति किलो के हाई स्तर तक पहुंची।

वहीं, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार शाम को 1 किलो चांदी का दाम 1,34,089 रुपये दर्ज किया गया था।

कितना है अलग-अलग शहरों में सोना-चांदी का दाम?

  • पटना – 10 ग्राम सोना ₹1,13,200, 1 किलो चांदी ₹1,36,640
  • जयपुर – 10 ग्राम सोना ₹1,13,250, 1 किलो चांदी ₹1,36,690
  • कानपुर – 10 ग्राम सोना ₹1,13,290, 1 किलो चांदी ₹1,36,740
  • लखनऊ – 10 ग्राम सोना ₹1,13,290, 1 किलो चांदी ₹1,36,740
  • भोपाल – 10 ग्राम सोना ₹1,13,370, 1 किलो चांदी ₹1,36,900
  • इंदौर – 10 ग्राम सोना ₹1,13,370, 1 किलो चांदी ₹1,36,900
  • चंडीगढ़ – 10 ग्राम सोना ₹1,13,250, 1 किलो चांदी ₹1,36,760
  • रायपुर – 10 ग्राम सोना ₹1,13,200, 1 किलो चांदी ₹1,36,700

कहां सबसे सस्ता और कहां महंगा?

पटना और रायपुर में 24 कैरेट सोना सबसे सस्ता है, 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां भाव 1,13,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं पटना में सबसे कम दाम 1,36,640 रुपये प्रति किलो है। जबकि भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है, 1,36,900 रुपये प्रति किलो।

ये भी पढ़े – Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए ताज़ा रेट

सोने ने दो दिन की गिरावट से उबरते हुए मामूली तेजी पकड़ी है, जबकि चांदी में हल्की गिरावट बनी हुई है।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago