चुनाव

सूपड़ा साफ होगा लालू एंड कंपनी का’- अमित शाह का दावा, बोले- घुसपैठियों को नहीं बख्शा जाएगा

Bihar Election 2025 : बिहार के बेतिया में गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनडीए की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है, और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। शाह ने दावा किया- “14 तारीख को जब मतगणना होगी, तो सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और 11 बजे तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।”

‘ठगबंधन’ पर साधा निशाना

अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत भगवान वाल्मीकि की तपोभूमि का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर गलती से ठगबंधन (विपक्षी गठबंधन) की सरकार बन गई, तो “चंपारण की भूमि चंबल बन जाएगी और बिहार फिर जंगलराज में चला जाएगा।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘कमलछाप’ पर बटन दबाएं ताकि बिहार में विकास का सिलसिला जारी रहे।

राम मंदिर और सीता मंदिर का जिक्र

गृहमंत्री ने अपने भाषण में अयोध्या में श्रीराम मंदिर और सीतामढ़ी में माता सीता मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- “अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर पहले अंग्रेजों, फिर कांग्रेस और लालू एंड कंपनी ने रोका था। लेकिन मोदी जी ने वहां भव्य मंदिर बनवाया।”

उन्होंने आगे वादा किया कि जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर बन जाएगा, उसी दिन अयोध्या से सीतामढ़ी तक वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी।

घुसपैठियों पर सख्त रुख

अमित शाह ने सभा में घुसपैठ के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने जनता से पूछा- “क्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए या नहीं?”

जब भीड़ ने समर्थन में नारे लगाए, तो शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- “राहुल बाबा ने चार महीने पहले घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी। लेकिन हम एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालकर रहेंगे।”

‘बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, ये बांग्लादेशी तय नहीं करेंगे’

अमित शाह ने कहा- “क्या कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया तय करेगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?” उन्होंने दोहराया कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और विकास के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में फिर से मजबूत सरकार बनाएगा, जो राज्य को स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ाएगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago