Breaking

लोकसभा में महिला आरक्षण समेत 3 बिल पेश, विपक्ष का हंगामा जारी; 3 बजे बोलेंगे PM मोदी

Special Parliament Session: संसद में गुरुवार से शुरू हो रहे 3 दिनों के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) में संशोधन से जुड़े तीन विधेयक सरकार पेश किए गए। वहीं, विपक्ष ने परिसिमन को लेकर विरोध जताया है। मालूम हो कि महिला आरक्षण बिल पर संसद में करीब 18 घंटे की चर्चा प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे महिला आरक्षण से जुड़े तीनों विधेयकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर तीन बजे स्पीच देंगे। इन विधेयकों पर चर्चा से पहले गृहमंत्री अमित शाह कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, किरेन रिजिजू समेत कई अन्य नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

लोस सांसदों की संख्या 850 हो जाएगी

केंद्र सरकार ने सांसदों के साथ संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 या महिला आरक्षण विधेयक में प्रस्तावित संशोधन का पाठ साझा किया, जिसका उद्देश्य लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 850 करना है इस विधेयक में राज्यों के निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने जाने वाले सदस्यों की संख्या 815 तक सीमित करने का प्रस्ताव है। केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विधेयक में कहा गया है। केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 35 से अधिक सदस्य नहीं होंगे, जिनका चुनाव संसद द्वारा विधिवत रूप से किया जाएगा। यानी लोकसभा में कुल संख्या 850 हो जाएगी। वर्तमान में, लोकसभा में राज्यों से 530 और केंद्र शासित प्रदेशों से 20 सदस्य हैं। हालांकि, परिसीमन आयोग ने यह संख्या 543 निर्धारित की थी।

महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने का प्रावधान

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दी है, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को शीघ्र लागू करने का प्रावधान है। इसके साथ ही संसद के निचले सदन में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है, जिसे सरकार बड़े राजनीतिक सुधार के रूप में पेश कर रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

18 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

47 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

1 hour ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago