News Latest

पढ़ाई के प्रेशर से नफरती बेटे ने की पिता की हत्या, ड्रम में डालकर लाश चाहता था गोमती नदी में फेंकना

Lucknow man shoots father: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 20 फरवरी की सुबह पिता की हत्या करने वाले 19-वर्षीय आरोपी बेटे अक्षत को लेकर कई खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपी अक्षत ने पुलिस की हिरासत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बता दें कि, आरोपी ने अपने पिता की हत्या लाइसेंसी रिवॉल्वर से की थी।

ये भी पढ़ें: UP में 2 बेटियों ने की दरांती से नींद में अपने पिता की हत्या, पुलिस की जांच में सामने आई सच्चाई

हत्या सबूत मिटाने लाश को आरी से काटा और ड्रम में डाला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अक्षत ने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या रिवॉल्वर से गोली मारकर की। इसके बाद शव को घर के ग्राउंड फ्लोर पर ले गया। अपराध को छिपाने के शव से हाथ, पैर और सिर काटकर कहीं दूर फेंक दिया। इसके बाद स्लीपिंग बैग में धड़ को डालकर नीले ड्रम में छिपा दिया। वह इसे गोमती नदी में फेंकना चाहता था। फिलहाल, मामले में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटा रही है और हत्या के अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के भटकाने के लिए रची झूठी कहानी

अक्षत ने पुलिस को अपराध जांच से भटकाने के लिए झूठी कहानी रची। आरोपी ने 20 फरवरी को पिता की लापता रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने जांच में सभी सदस्यों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को अक्षत के बयानों में घालमेल से संदेह बना। उसके लापता और सुसाइड की बातों पर पुलिस सख्ती पूछा तो सच्चाई सामने आ गई।

ऐसे नफरती बना अक्षत

मृतक मानवेंद्र सिंह का शराब और पैथोलॉजी का कारोबार था। इसलिए वह चाहते थे कि बेटा अक्षत मेडिकल की पढ़ाई करे (NEET की तैयारी) और आने वाले समय में कारोबार भी संभाले। अकसर वह अक्षत के करियर को लेकर चिंतित रहते थे क्योंकि अक्षत के बचपन के दौरान ही उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इससे अक्षत के स्वभाव में जिद्दीपन और अडिग किस्म का व्यवहार आ गया। पढ़ाई में मन न लगना और उसका प्रेशर उसे पसंद नहीं था। इन सबका उस पर नकारात्मक असर पड़ा और नफरत के आवेश में आकर उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।

ये भी पढ़ें: लाल बारादरी मस्जिद सील किए जाने का लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया विरोध, जानिए प्रोफेसर से लेकर PWD ने क्या कहा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago