महाराष्ट्र

“आपको इधर आना है तो…”, सीएम फडणवीस का उद्धव ठाकरे को खुला ऑफर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने के बाद राज्य की सियासत हर दिन नए मोड़ ले रही है। इसी बीच बुधवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का खुला ऑफर दे दिया। नेता विपक्ष और उद्धव गुट के नेता अम्बादास दानवे की विदाई के मौके पर सीएम फडणवीस ने सदन को संबोधित करते हुए मराठी में कहा, “देखिए उद्धव जी… 2029 तक तो हमारा विपक्ष में आने का स्कोप नहीं है, लेकिन आपको इधर आना है तो विचार कीजिए। यह आप पर निर्भर है।”

शिंदे और ठाकरे के बीच हुई थी जुबानी जंग

वहीं, इससे पहले उद्धव ठाकरे और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच सदन में जुबानी जंग भी हो चुकी थी। एकनाथ शिंदे ने अपने संबोधन में कहा कि जब अंबादास दानवे सदन में चुनकर आए थे, तो उनका अभिनंदन प्रस्ताव मैंने ही पेश किया था और आज उनके विदाई समारोह में बोल रहा हूं। ये पूर्णविराम नहीं, अल्पविराम साबित हो, ऐसी मेरी कामना है।

यह भी पढ़ें: “राहुल गांधी भूल गए कि वो खुद…” कांग्रेस नेता के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

साथ ही शिंदे ने उन्होंने दानवे के जरिए उद्धव ठाकरे पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, “आपका जन्म सोने के चम्मच के साथ नहीं हुआ। अंबादास, आप बस चालक के बेटे हैं, लोकसभा में भी आपको (Maharashtra Politics) उसी बस में बैठना था, लेकिन ठीक है, इस पर ज्यादा बोलना उचित नहीं होगा।” जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरे सहकारी अंबादास दानवे, वो अपनी पहली टर्म पूरी कर रहे हैं। मैं नहीं कहूंगा कि वो सेवानिवृत्त हो रहे हैं, कहिए अंबादास, आप फिर से लौटकर आएंगे।”

यह भी देखें: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले Owaisi की Party को झटका, महागठबंधन ने ठुकराया | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

19 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

55 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago