गुजरात

वडोदरा में बड़ा हादसा टला: बेमौसम बारिश में एसटी बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर बाल-बाल बचे!

Gujarat News: गुजरात के वडोदरा जिले के दभोई तालुका में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पलासवाड़ और भीलापुरा गांवों के बीच चल रही एक एसटी (स्टेट ट्रांसपोर्ट) बस अचानक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि बस के चालक और परिचालक (कंडक्टर) को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात से दभोई क्षेत्र में लगातार बेमौसम बारिश हो रही थी। तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया था और फिसलन काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान सुबह के समय एसटी बस गुजर रही थी, तभी चालक स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के गांवों के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

पेड़ जड़ से उखड़

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बस खाई में गिरने से पहले सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ से टकराई, जिससे पेड़ जड़ से उखड़ गया। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अगर बस में यात्री होते तो स्थिति भयावह हो सकती थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।मौके पर दभोई पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड पहुंची। बारिश के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से बस को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। चालक और परिचालक को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

सड़क पर जलभराव और फिसलन

हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सड़क पर जलभराव व फिसलन की वजह से हादसे की पुष्टि की। फिलहाल प्रशासन ने सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यह हादसा न सिर्फ ड्राइवर की सूझबूझ और किस्मत के कारण टला, बल्कि यह भी साफ करता है कि बारिश के मौसम में सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर ध्यान देना अब बेहद जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़े – मुरादाबाद : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 1 महिला की मौत, कई लोग झुलसे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

11 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

1 hour ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

2 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

2 hours ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

3 hours ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

19 hours ago