Massive fire erupts at dyeing company: महाराष्ट्र के भिवंडी से देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। खोक्खा कंपाउंड स्थित निलेश डाइंग कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने इमारत की तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आंकलन और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, डाइंग कंपनी पूरी तरह जल चुकी है। फायर ब्रिगेड को 5 घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए डाइंग के आस-पास रिहायशी इलाका होने की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में आधी रात फैक्ट्री में भीषण आग लगी : शॉर्ट सर्किट के चलते पावर हैंडलूम फैक्ट्री धू-धूकर जलती रही
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…