Breaking

IYC चीफ उदय भानू को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत, AI समिट में किया था शर्टलेस प्रोटेस्ट

Court grants bail to IYC President: इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब को दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में राहत मिल गई है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत मंजूर करते हुए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सात दिन की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। बचाव पक्ष के अनुसार, पुलिस अदालत में ठोस आधार पेश नहीं कर सकी, जिसके चलते उन्हें जमानत दे दी गई।

ये भी पढ़ें: नेपाल जैसा विरोध प्रदर्शन, साजिश…एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा  

मामले को लेकर दर्ज हुआ था केस

यह मामला गत 20 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान आईवाईसी के 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' से संबंधित है, जिसमें पुलिस ने चिब को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया था। विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज होने के बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। कोर्ट ने पुलिस की अन्य दो आरोपियों की रिमांड अर्जियों पर भी फैसला सुनाया, लेकिन चिब की जमानत पर फोकस रहा।

उदय भानू को पासपोर्ट व गैजेट्स कोर्ट में जमा कराना होगा

अधिवक्ता ने बताया कि जमानत के साथ कुछ शर्तें लगाई गई हैं, जिनमें चिब को अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कोर्ट में सरेंडर करना होगा तथा 50,000 रुपये का एक जमानतदार पेश करना होगा। यह फैसला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राहत की बात मानी जा रही है, जबकि पुलिस की रिमांड मांग को अपर्याप्त ठहराया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘देश की वैश्विक छवि से समझौता नहीं किया जा सकता’, AI समिट में यूथ कांग्रेस को प्रदर्शन पर दिल्ली कोर्ट ने लगाई फटकार

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago