दिल्ली/NCR

दिल्ली के पालम में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 मासूमों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Palam fire: राजधानी नई दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों में घिर गई। इस हादसे में 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

रिहायशी बिल्डिंग बनी मौत का जाल

घटना पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 की बताई जा रही है, जहां यह इमारत स्थानीय निवासी राजेंद्र कश्यप की है। इस बिल्डिंग में उनका पूरा परिवार रहता था, जिसमें करीब 15 सदस्य शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और अन्य छोटे व्यवसाय संचालित होते थे, जबकि ऊपर की मंजिलों पर परिवार के लोग रहते थे। आग लगने के बाद यह पूरी इमारत कुछ ही मिनटों में “मौत के फंदे” में बदल गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी, देर से पहुंची मदद?

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कई टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में और मुश्किल बढ़ गई।

चश्मदीदों ने सुनाई खौफनाक कहानी

प्रत्यक्षदर्शी योगेश के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे उन्होंने बिल्डिंग से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। “बालकनी में 6-7 लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन घना धुआं होने के कारण उन्हें बचाना बेहद मुश्किल था।” उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने पास की बिल्डिंग से दीवार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन तेज धुएं और आग की वजह से वे सफल नहीं हो पाए।

जान बचाने की कोशिश में हादसे

इस दर्दनाक घटना के दौरान कई लोग जान बचाने के लिए इमारत से कूदने को मजबूर हो गए। एक बच्चा ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, एक व्यक्ति फायर ब्रिगेड की सीढ़ी से फिसलकर नीचे गिर पड़ा, करीब 5-6 लोगों को झुलसी हालत में बाहर निकाला गया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन आग लगने की असली वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

जांच जारी, सवाल बरकरार

यह हादसा एक बार फिर बड़े शहरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या समय पर मदद मिलती तो जानें बच सकती थीं? क्या बिल्डिंग में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे? इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन फिलहाल पालम का यह हादसा पूरे शहर को झकझोर गया है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज के पास ‘महाबम’ से तबाही! अमेरिका का ईरान पर प्रचंड वार, मध्य-पूर्व में जंग ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago