नोएडा

मैक्स नोएडा में मेडिकल चमत्कार : ट्यूमर हटाकर की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी, बनी मिसाल

Noida Kidney transplant surgery  : मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, नोएडा में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस प्रक्रिया में एक ABO-इनकम्पैटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया, जिसमें डोनर की किडनी से एक ट्यूमर भी हटाया गया। इस तरह का ऑपरेशन ट्रांसप्लांट सर्जरी में बहुत ही कम मामलों में किया गया है। 60 वर्षीय मरीज, जिनका ब्लड ग्रुप B+ था, दो वर्षों से डायलिसिस पर थे और उन्हें शीघ्र किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी। उनके लिए उपयुक्त डोनर उनकी 58 वर्षीय पत्नी ही थीं, जिनका ब्लड ग्रुप A+ था, जो इनकम्पैटिबल था। अन्य कोई विकल्प न होने के कारण, ट्रांसप्लांट टीम ने इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को करने का निर्णय लिया।

सेंटीमीटर का बेनाइन ट्यूमर मिलने पर ऐसे किया इलाज

सर्जरी से पहले की जांच के दौरान, डोनर की बाईं किडनी में लगभग 4.2 सेंटीमीटर का बेनाइन ट्यूमर पाया गया, जो एक गोल्फ बॉल के आकार के बराबर था, जिससे सर्जरी और अधिक जटिल हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए, मैक्स अस्पताल नोएडा के किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के हेड और यूरोलॉजी, रोबोटिक्स व किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अमित के देवरा ने बताया कि  “अधिकांश मामलों में इस तरह के ट्यूमर को किडनी निकालने के बाद ‘बेंच सर्जरी’ तकनीक से हटाया जाता है। लेकिन इस सर्जरी में ट्यूमर हटाना और ABO-इनकम्पैटिबल ट्रांसप्लांट एक साथ करना बहुत अधिक को-ऑर्डिनेशन और प्रिसिशन की मांग करता है।”

नई किडनी को किया ट्रांसप्लांट

उन्होंने आगे बताया, “ABO-इनकम्पैटिबल ट्रांसप्लांट में मरीज के रक्त में मौजूद एंटीबॉडी को कम करने के लिए प्लाज्मा फेरेसिस की आवश्यकता होती है ताकि आर्गन रिजेक्शन का खतरा घटाया जा सके। हालांकि, इससे प्लेटलेट और क्लॉटिंग फैक्टर भी कम हो जाते हैं, जिससे ब्लीडिंग  का खतरा बढ़ता है। मरीज को सर्जरी से पहले दो बार प्लाज्मा फेरेसिस दी गई। पूरे ऑपरेशन के दौरान क्लॉटिंग प्रोफाइल की सावधानीपूर्वक निगरानी की गई।” सर्जरी के दौरान डोनर की किडनी सफलतापूर्वक निकाली गई, ट्यूमर को ‘बेंच’ पर हटाया गया, और फिर वह किडनी, मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट की गई—यह सब एक प्रिसाइज़ और वेल कोऑर्डिनेटेड सर्जिकल टाइमलाइन के अंतर्गत हुआ। ट्रांसप्लांट सफल रहा और नई किडनी ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया। मरीज को छठे दिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब डोनर व मरीज दोनों स्वस्थ हैं।

इन लोगों ने मिलकर की सफल सर्जरी

इस केस में मरीज की प्री और पोस्ट ट्रांसप्लांट देखभाल कर रहे, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, नोएडा के नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के डायरेक्टर डॉ. विजय सिन्हा ने बताया, “ABO-इनकंपैटिबल ट्रांसप्लांट में इम्यूनोलॉजिकल रिस्क अधिक होता है और इसके लिए विशेष तैयारी, डीसेंसीटाइजेशन और क्लोज फॉलो अप  की आवश्यकता होती है। इस मामले को विशेष बनाता है डोनर किडनी में ट्यूमर की मौजूदगी, जो इसे और अधिक जटिल बनाती है। यह एक सच्ची टीम भावना का उदाहरण है—इम्यूनोलॉजिकल मूल्यांकन से लेकर ऑपरेशन के दौरान देखभाल और ट्रांसप्लांट के बाद की इम्यूनोथेरेपी तक। परिणाम इस बात का प्रमाण है कि मल्टी डिसिप्लिनरी टीमवर्क क्या कुछ हासिल कर सकता है।”  मैक्स अस्पताल नोएडा एडवांस्ड ट्रांसप्लांट प्रोसेसर के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है और सीमित विकल्पों वाले मरीजों को नई उम्मीद देने के लिए निरंतर सीमाओं को पार कर रहा है।

ये भी पढ़ें- मोबाइल की दुकान में आतंक का बाशिंदा! : जानिए नोएडा से गिरफ्तार संदिग्ध अलकायदा आतंकी की कहानी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

23 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

42 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago