बिहार

नकली दवा केस में दोषी पाए गए मंत्री जीवेश मिश्रा, कांग्रेस ने की तुरंत निष्कासित करने की मांग

पटना। नकली दवा मामले में दोषी पाए गए नीतीश सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा को लेकर विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गई है। विपक्ष ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने जीवेश मिश्रा से इस्तीफा माँगा है। साथ ही भाजपा से मांग की है कि ऐसे नेता को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाए।

नकली दवा माफिया हैं जीवेश

बता दें कि राजस्थान की राजसमंद कोर्ट ने बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा को 15 साल पुराने मामले में पिछले महीने दोषी करार दिया था। 1 जुलाई को इसपर फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने मंत्री को 7000 रुपये का जुर्माना भरने को कहा। साथ में सदाचार बनाए रखने के शर्त पर छोड़ दिया। अब कांग्रेस ने नकली दवाओं के नेटवर्क और कनेक्शन की जांच की मांग की है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जीवेश मिश्रा पर आरोप लगाया है कि वो नकली दवा माफिया हैं। नकली दवा बेचकर आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे।

भड़के पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि जीवेश यादव बिहार की जनता के साथ कितना कुकर्म कर रहे होंगे। जाले की जनता को इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक नकली दवाओं से जुड़ा यह मामला सितंबर 2010 का है। राजस्थान के देवगढ़ स्थित कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी में निरीक्षण के दौरान दवाओं के सैंपल लिए गए थे। जब इसका लैब में टेस्ट हुआ तो मिलावट पाई गई।

जानिए मामला क्या है?

कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को इन दवाओं की सप्लाई ऑल्टो हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड समेत दो अन्य फर्मों ने की थी। जीवेश मिश्रा इस कंपनी के निदेशक हैं, इस वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 4 जून 2025 को राजसमंद कोर्ट ने जीवेश मिश्रा समेत 9 आरोपियों को दोषी करार दिया। 1 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए सिर्फ अर्थदंड लगाया। अपराधी परिवीक्षा अधिनियम के तहत सदाचार बनाए रखने की शर्त पर जीवेश मिश्रा को छोड़ा गया है।

 

कमला प्रसाद बिसेसर को पीएम मोदी ने बताया बिहार की बेटी, गंगाधारा में चढ़ाने को दिया महाकुंभ-सरयू का पवित्र जल

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago